,

निशा भगत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग गंभीर, अध्यक्ष विजया रहाटकर पहुंचीं रांची; गुमला जाकर जुटाएंगी जानकारी

JP Bharat Shareरांची: निशा भगत मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाई है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में विजया रहाटकर ने…

JP Bharat Share

रांची: निशा भगत मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाई है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर समेत कई महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए आयोग की टीम रांची पहुंची है।

उन्होंने झारखंड में इस तरह की घटनाओं को चिंता का विषय बताते हुए कहा कि आयोग मामले की जानकारी एकत्र करेगा। राज्य सरकार की ओर से मामले की CBI जांच की अनुशंसा किए जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

अध्यक्ष विजया रहाटकर का गुमला जाने का भी कार्यक्रम है। गुमला निशा भगत का पैतृक निवास स्थान है। आयोग का यह दौरा मामले से जुड़े तथ्यों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports