बोकारो: जिले में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से जानकारी दी है कि जिले में होमगार्ड के 199 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 12 नवंबर को आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि छात्रों के साथ सीधी बातचीत के दौरान तय समयसीमा के अनुसार विज्ञापन जारी होने से पहले की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं दीपावली तक या अधिकतम छठ से पहले पूरी करने की बात कही गई थी।
वहीं, जिले में चौकीदार के पांच से कम पद रिक्त होने के कारण फिलहाल नई नियुक्ति की संभावना नहीं है।
नोट: भर्ती से जुड़ी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद मिलेगी।
















