झारखंड में शराब बिक्री से राजस्व में 12% की बढ़ोतरी, अक्टूबर में सरकार को मिले ₹403 करोड़

JP Bharat Shareधनबाद/निरसा: झारखंड में शराब की बिक्री से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक ₹2,386 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सरकार को ₹2,700 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह तय लक्ष्य से करीब 12 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, अकेले अक्टूबर महीने…

JP Bharat Share

धनबाद/निरसा: झारखंड में शराब की बिक्री से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक ₹2,386 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सरकार को ₹2,700 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह तय लक्ष्य से करीब 12 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, अकेले अक्टूबर महीने में शराब बिक्री से सरकार को ₹403 करोड़ की कमाई हुई। वित्तीय वर्ष के अंत तक सरकार ने ₹4,500 करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मौजूदा राजस्व संग्रह की रफ्तार को देखते हुए इसके ₹5,000 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports