, ,

सिंदरी के अमरनाथ तिवारी ने SSC परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 38वीं रैंक, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी पद पर चयन

JP Bharat Shareसिंदरी: धनबाद जिले के सिंदरी निवासी अमरनाथ तिवारी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि…

JP Bharat Share

सिंदरी: धनबाद जिले के सिंदरी निवासी अमरनाथ तिवारी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी के पद पर हुआ है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कल्पवृक्ष लाइब्रेरी एवं इंस्टीट्यूट के संचालक नितेश कुमार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 54 के पार्षद नीरज उर्फ धीरज सिंह ने अमरनाथ तिवारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अमरनाथ के पिता तेज नारायण तिवारी और माता शशिकला देवी हैं। उनकी इस सफलता में परिवार के सहयोग के साथ उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थी परवेज, कृष, शुभम, अभिषेक मिश्रा, लकी, कुंदन और विनीत भी मौजूद रहे। सभी ने अमरनाथ की सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports