, ,

झरिया में 50 लाख की लागत से 12 स्थानों पर लगी हाईमास्ट लाइटें, विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन

JP Bharat Shareझरिया (धनबाद): झरिया विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रमुख स्थान अब हाईमास्ट लाइटों से रोशन होंगे। करीब 50 लाख रुपये की लागत से लगाई गई इन लाइटों का बुधवार को विधायक रागिनी सिंह ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक से हुई। इसके बाद विधायक ने भगतडीह,…

JP Bharat Share

झरिया (धनबाद): झरिया विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रमुख स्थान अब हाईमास्ट लाइटों से रोशन होंगे। करीब 50 लाख रुपये की लागत से लगाई गई इन लाइटों का बुधवार को विधायक रागिनी सिंह ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक से हुई। इसके बाद विधायक ने भगतडीह, लोदना समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर पहुंचकर हाईमास्ट लाइटें चालू कीं। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

लाइटें शुरू होने से बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी बढ़ेगी। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को शाम और रात के समय आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports