कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार के पास नौपोरा इलाके में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो आतंकवादियों ने CRPF नाके पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। हमले के बाद फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
खबर लिखे जाने तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी। कुछ रिपोर्टों में इस हमले के पीछे TRF का हाथ होने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
















