पलामू: झारखंड और बिहार में कुल ₹13 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ बुधराम जी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। पलामू पुलिस के अनुसार, संजय यादव पर बिहार और झारखंड में कुल 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी की निशानदेही पर पलामू के हुसैनाबाद स्थित केमो-दुधिया जंगल से एक SLR राइफल, 290 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस अब माओवादी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
















