झरिया: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ व्रत कर रहीं विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की तैयारियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रसाद बनाने के लिए गेहूं को स्वच्छता के साथ सुखाया गया। साथ ही छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले पीतल, तांबे और अन्य बर्तनों की साफ-सफाई भी की गई।
विधायक रागिनी सिंह ने तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए छठ पर्व की परंपरा, शुद्धता और सादगी का संदेश दिया। छठ महापर्व में स्वच्छता, निष्ठा और सामूहिक सहभागिता का विशेष महत्व माना जाता है।
















