धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर व्यवसायी एवं समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच साड़ी वितरण किया। इस दौरान वे महावीर मंदिर पहुंचे और महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं।
कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि सेवा और सहायता का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मक्कू यादव, विनोद पासवान, संटू यादव और संजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
















