आसनसोल: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी खास माहौल देखने को मिल रहा है। आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर, कुल्टी और बराकर रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं।
रेलवे की इस पहल से यात्रियों और छठव्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है। बताया गया है कि अगले चार दिनों तक स्टेशनों पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहेंगे।
इस मौके पर कुल्टी के विधायक प्रतिनिधि टिंकू वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है। कुल्टी के विधायक एवं राज्य मंत्री डॉ. अजय पोद्दार भी विभिन्न घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों की गूंज से श्रद्धालुओं और प्रवासियों के बीच पर्व का उत्साह और बढ़ गया है।
















