,

लुगुबुरू महोत्सव की तैयारियां तेज, डीसी और एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

JP Bharat Shareबोकारो: लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव को भव्य और विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में आयोजित होगा। बोकारो के डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधा और…

JP Bharat Share

बोकारो: लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव को भव्य और विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह महोत्सव 22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में आयोजित होगा।

बोकारो के डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

महोत्सव के दौरान पहाड़ पर तीन दिनों तक मेडिकल टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत की जाएगी। करीब छह किलोमीटर के मार्ग पर बैरिकेडिंग के साथ पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

आदिवासी संस्कृति पर आधारित सजावट और आकर्षक लाइटिंग की तैयारी है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

डीसी ने कहा कि लुगुबुरू महोत्सव संथाल समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports