, ,

दीपावली पर मारवाड़ी युवा मंच की पहल, पथुरिया गर्ल्स हाई स्कूल को मिला वाटर कूलर

JP Bharat Shareगोविंदपुर, धनबाद: दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर की ओर से सामाजिक सेवा की पहल की गई। मंच ने पथुरिया गर्ल्स हाई स्कूल में वाटर कूलर स्थापित कराया। इसका उद्घाटन गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने किया। धनबाद रॉकवूल के सहयोग से लगाया गया यह मंच का दसवां अमृतधारा वाटर कूलर…

JP Bharat Share

गोविंदपुर, धनबाद: दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर की ओर से सामाजिक सेवा की पहल की गई। मंच ने पथुरिया गर्ल्स हाई स्कूल में वाटर कूलर स्थापित कराया। इसका उद्घाटन गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने किया।

धनबाद रॉकवूल के सहयोग से लगाया गया यह मंच का दसवां अमृतधारा वाटर कूलर है। इससे स्कूल की छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच 250 से अधिक कॉपियों का वितरण भी किया गया। मंच के सदस्यों ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर मंच के अध्यक्ष शैलेश बंसल, पूर्व उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, अमित बजाज, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंच ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी आगे भी जारी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports