रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। छात्र 12 नवंबर से जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा। परीक्षा शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि परीक्षा की तारीख को लेकर जैक की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
















