यमुना में प्रदूषण के बीच श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, सामने आई नदी की बदहाल तस्वीर

JP Bharat Shareनोएडा: लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन पर नोएडा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान यमुना नदी की सतह पर फैला सफेद झाग भी लोगों…

JP Bharat Share

नोएडा: लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन पर नोएडा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान यमुना नदी की सतह पर फैला सफेद झाग भी लोगों का ध्यान खींचता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था के बीच नदी में प्रदूषण की यह स्थिति पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ाती नजर आई।

छठ पूजा के इस दृश्य ने एक बार फिर यमुना की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण की जरूरत को सामने ला दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports