धनबाद के एरिया-11 अंतर्गत भौंरा स्थित बिरसा ब्रिज पर CISF ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जांच के दौरान पकड़ा गया टोटो
सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक कोयला लदा टोटो (ई-रिक्शा) संदिग्ध स्थिति में पाया गया। जांच में अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर CISF जवानों ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया।
आगे की कार्रवाई जारी
जब्त किए गए टोटो को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी जारी रहेगी।
👉 इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें:-धनबाद : सरायढेला में अपार्टमेंट के पैनल बॉक्स में आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक 🔥
















