झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी के पास चोरों ने एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक कमलेश कुमार अपनी चाची के दाह संस्कार में शामिल होने गया गए हुए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घर की दीवार पर हाथ और पैर के निशान भी मिले हैं।
सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
















