,

झरिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख के जेवरात और ढाई लाख नकद चोरी

JP Bharat Shareझरिया। झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी के पास चोरों ने एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक कमलेश कुमार अपनी चाची…

JP Bharat Share

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी के पास चोरों ने एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक कमलेश कुमार अपनी चाची के दाह संस्कार में शामिल होने गया गए हुए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घर की दीवार पर हाथ और पैर के निशान भी मिले हैं।

सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports