,

स्नातक नामांकन में विनोबा भावे विश्वविद्यालय झारखंड में पहले स्थान पर, 48,884 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

JP Bharat Shareहजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) ने स्नातक सत्र 2026 में नामांकन के मामले में पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय में अब तक 48,884 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। वहीं, दाखिले के लिए विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 77,540 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नामांकन के आंकड़ों में 35,863 विद्यार्थियों के…

JP Bharat Share

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) ने स्नातक सत्र 2026 में नामांकन के मामले में पूरे झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय में अब तक 48,884 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। वहीं, दाखिले के लिए विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 77,540 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नामांकन के आंकड़ों में 35,863 विद्यार्थियों के साथ रांची विश्वविद्यालय दूसरे और 30,401 नामांकन के साथ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

कुलपति प्रो. चंद्रभूषण शर्मा ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के योजनाबद्ध प्रयासों और विद्यार्थियों के विश्वास का परिणाम बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports