रांची: श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 24 नवंबर 2026 को आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
यह कार्यक्रम रांची के पी.पी. कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
















