हजारीबाग: हजारीबाग में पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहे राहुल दुबे गैंग के कथित शूटर तुषार मिश्रा को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई धर-पकड़ में तुषार का पैर टूट गया, जबकि एक दरोगा भी घायल हो गए।
घटना के बाद घायल आरोपी और दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
















