बिरनी (गिरिडीह)। झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम और जन वितरण प्रणाली की राशन दुकानों में कथित अनियमितताओं के विरोध में JLKM ने बिरनी प्रखंड मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने खाद्य निगम के गोदाम और प्रखंड क्षेत्र की सभी राशन दुकानों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
लाभुकों को उनका हक दिलाने की मांग
JLKM का कहना है कि पात्र लाभुकों तक निर्धारित मात्रा में राशन पहुंचना चाहिए। संगठन ने अधिकारियों से गोदाम से लेकर राशन दुकानों तक की व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लाभुकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की मांग की है।
















