,

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 93 लोगों की जांच, 25 में मोतियाबिंद की पुष्टि

JP Bharat Shareधनबाद। लायंस क्लब ऑफ धनबाद और कोलफील्ड गुजराती समाज के संयुक्त तत्वावधान में चेतना महाविद्यालय, सहराज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। लायन आर.एन. खरकिया नेत्र चिकित्सालय, चिरकुंडा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 93 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।…

JP Bharat Share

धनबाद। लायंस क्लब ऑफ धनबाद और कोलफील्ड गुजराती समाज के संयुक्त तत्वावधान में चेतना महाविद्यालय, सहराज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। लायन आर.एन. खरकिया नेत्र चिकित्सालय, चिरकुंडा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 93 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।

मोतियाबिंद से पीड़ित सभी 25 मरीजों का चिरकुंडा स्थित नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। वहीं, अन्य मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निःशुल्क दवाइयां दी गईं।

चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों का रहा सहयोग

शिविर का संचालन डॉ. सूर्यकांत, डॉ. पीयूष, निलंजय और बापी दा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में लायंस क्लब के संयोजक परेश ठक्कर, अध्यक्ष यमेश त्रिवेदी, डॉ. एसके भगानिया, अरुणा भगानिया और रामेश्वर प्रसाद का योगदान रहा।

कोलफील्ड गुजराती समाज के अध्यक्ष भावेश ठक्कर, सचिव किरीट चौहान और अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। चेतना महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार की भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports