धनबाद। सरायढेला स्थित स्टील गेट के शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से गांधी शिल्प बाजार सह जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले का शुभारंभ हुआ। धनबाद विधायक राज सिन्हा और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कारीगरों द्वारा तैयार पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों एवं कलाकृतियों को देखा।
इस अवसर पर शारदा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय और ग्रामीण कारीगरों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने, उत्पादों की बिक्री करने और पहचान बनाने का अवसर देते हैं। उन्होंने स्वदेशी कला एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में संदीप सिंह, शत्रुघ्न कुमार, पुष्प रंजन, घनश्याम सहित वस्त्र मंत्रालय और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
















