,

रांची में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया, राज्यपाल ने टेका मत्था

JP Bharat Shareरांची। राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुबाणी और शबद-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। उन्होंने…

JP Bharat Share

रांची। राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुबाणी और शबद-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद संगत के साथ बैठकर शबद-कीर्तन सुना और पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण किया।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं प्रेम, सत्य, करुणा, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports