हावड़ा में अनोखी चोरी: 55 मिनट में 35 फ्लैटों के बाहर से 1.20 लाख के जूते-चप्पल गायब

JP Bharat Shareहावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में जूते-चप्पलों की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने महज 55 मिनट के भीतर 35 फ्लैटों के बाहर रखे करीब 1.20 लाख रुपये के जूते-चप्पल चोरी कर लिए। पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो…

JP Bharat Share

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में जूते-चप्पलों की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने महज 55 मिनट के भीतर 35 फ्लैटों के बाहर रखे करीब 1.20 लाख रुपये के जूते-चप्पल चोरी कर लिए।

पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में युवक दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करता और फ्लैटों के बाहर रखे शू रैक से जूते-चप्पल अपने बैग में रखते दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों में कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा से जुड़ी यह दूसरी घटना है। घटना के बाद निवासियों ने CCTV फुटेज के साथ शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports