पटना। जदयू प्रदेश मुख्यालय में सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई शासन यात्रा के 21 वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को याद किया। साथ ही इन वर्षों में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के योगदान की भी चर्चा की गई।
















