धनबाद: झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने नवदंपती को सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उनकी मुलाकात जमुआ विधायक डॉ. मंजू से भी हुई। लंबे समय बाद दोनों की मुलाकात के दौरान आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
















