,

दुमका मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 800 बेड का बनेगा चिकित्सा केंद्र; MBBS सीटें होंगी 200

JP Bharat Shareदुमका: संताल परगना के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विस्तार की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल और मौजूदा 300 बेड के सदर अस्पताल को एकीकृत कर कुल 800 बेड की चिकित्सा व्यवस्था संचालित की जाएगी। स्वास्थ्य…

JP Bharat Share

दुमका: संताल परगना के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विस्तार की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल और मौजूदा 300 बेड के सदर अस्पताल को एकीकृत कर कुल 800 बेड की चिकित्सा व्यवस्था संचालित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान नए भवन और लेक्चर थिएटर में कई कमियां मिलीं। लेक्चर थिएटर में निर्धारित 120 सीटों के बजाय 112 सीटें ही उपलब्ध थीं। संबंधित निर्माण एजेंसी को सभी खामियां एक महीने के भीतर दूर करने का निर्देश दिया गया है।

भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित करने को कहा गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर का विस्तार करीब 25 एकड़ से बढ़ाकर 100 एकड़ से अधिक करने की योजना है।

मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार की तैयारी है। अगले तीन वर्षों में MBBS सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अगले साल से PG की पढ़ाई शुरू करने और कुल 150 PG सीटें विकसित करने की योजना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports