धनबाद: पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को धनबाद समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित आधुनिक रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया। इससे पहले जिला पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन, SSP प्रभात कुमार, सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण SP एस. याकूब मोहम्मद सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस विभाग में रिकॉर्ड रूम की अहम भूमिका होती है। यहां जांच और मामलों के निष्पादन से जुड़े दस्तावेजों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रखी जाती हैं। आधुनिक व्यवस्था से दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल झारखंड में इस तरह की आधुनिक सुविधा धनबाद में उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जिले में बेहतर पुलिसिंग और विभागीय कार्यप्रणाली में आगे भी सुधार की उम्मीद जताई।
















