,

धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन की निगरानी में काम जारी

JP Bharat Shareधनबाद: सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विरोध के बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम लोकेश बारंगे, सीओ, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य जारी कराया गया। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि अस्पताल…

JP Bharat Share

धनबाद: सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विरोध के बाद मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम लोकेश बारंगे, सीओ, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य जारी कराया गया। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है।

एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि अस्पताल प्रशासन अपनी अधिग्रहित जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा है। निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया था, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

कुछ लोगों की ओर से शादी समारोह का हवाला देते हुए निर्माण कार्य में मोहलत मांगे जाने की बात भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने कहा कि निर्माण कार्य से संबंधित निर्णय अस्पताल प्रशासन को लेना है। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह का विवाद उत्पन्न न हो और काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports