धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और प्रखंड स्तर पर नशा मुक्त समाज अभियान (NAPDDR) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान जागरूकता चर्चा, शपथ ग्रहण, पोस्टर-स्लोगन गतिविधियां, रैली, सामुदायिक बैठक और विशेष शिविर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
तोपचांची में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
















