पटना: बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में आज से ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत सरकारी कामकाज में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। इससे कैबिनेट से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा।
















