पटना: बिहार कैडर आवंटित 78 आरआर बैच के 10 प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने 24 नवंबर 2026 को पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान राज्यपाल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) मनोज कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) राजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
















