धनबाद: सांसद ढुलू महतो की सुपुत्री के विवाह समारोह में शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी लाल बाबू (LB) सिंह और कुंभनाथ सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने सांसद ढुलू महतो और उनके परिवार से मुलाकात कर विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवदंपति को सुखमय और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
















