, ,

संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुई धनबाद NSUI की टीम, राज रंजन सिंह ने किया नेतृत्व

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में धनबाद की NSUI टीम ने हिस्सा लिया। NSUI बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, डोरंडा से हुई…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में धनबाद की NSUI टीम ने हिस्सा लिया। NSUI बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।

मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, डोरंडा से हुई और इसका समापन बिरसा चौक, हटिया में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

राज रंजन सिंह ने कहा कि संविधान देश की ताकत और लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि NSUI कार्यकर्ता संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports