,

धनबाद: श्रमिक चौक पर अतिक्रमण हटाने से 25-30 दुकानदार प्रभावित, पुनर्वास की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: श्रमिक चौक इलाके में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद करीब 25 से 30 छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वर्षों से दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। प्रभावित दुकानदार रवि भारती ने बताया कि अचानक…

JP Bharat Share

धनबाद: श्रमिक चौक इलाके में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद करीब 25 से 30 छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वर्षों से दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है।

प्रभावित दुकानदार रवि भारती ने बताया कि अचानक हुई कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उनकी दुकान ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी।

दुकानदारों का आरोप है कि कभी नगर निगम की ओर से नाली चौड़ीकरण तो कभी रेलवे की ओर से पक्के नाले के निर्माण का हवाला देकर दुकानें हटाई जाती हैं, लेकिन प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती।

दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं। उनकी मांग है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ प्रभावित परिवारों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाए और उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था दी जाए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports