,

गिरिडीह के डुमरी में एक ही परिवार के 8 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, SNMMCH में इलाज जारी

JP Bharat Shareधनबाद: गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, सभी को अचानक चक्कर आने लगा और वे बेहोश हो गए। उनके हाथ-पैर मुड़ने की शिकायत भी सामने आई है। घटना के बाद सभी आठ लोगों को…

JP Bharat Share

धनबाद: गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, सभी को अचानक चक्कर आने लगा और वे बेहोश हो गए। उनके हाथ-पैर मुड़ने की शिकायत भी सामने आई है।

घटना के बाद सभी आठ लोगों को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया। गुरुवार को परिजनों ने अस्पताल में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है। एक साथ आठ लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही बीमारी के कारणों का पता चल सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports