,

बेनीडीह रेल साइडिंग में कोयले के ढेर से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 क्षेत्र स्थित बेनीडीह मेन रेल साइडिंग में शुक्रवार को कोयले के ढेर से एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल के ब्लॉक-2 क्षेत्र स्थित बेनीडीह मेन रेल साइडिंग में शुक्रवार को कोयले के ढेर से एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान भीमकनाली निवासी सुनील रवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार सुबह नदखुरकी कोलडंप पहुंचा था। आशंका जताई जा रही है कि कोयला लोडिंग के दौरान वह किसी हादसे का शिकार हुआ। इसके बाद कोयला लदे हाइवा के बेनीडीह रेल साइडिंग पहुंचने पर शव बरामद हुआ।

फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। युवक की मौत कैसे हुई और हादसे के पीछे क्या वजह रही, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports