,

धनबाद में बढ़ने लगी ठंड, अगले तीन दिन खिली रहेगी धूप; बारिश की संभावना नहीं

JP Bharat Shareधनबाद, 27 नवंबर: जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और धूप भरा रहने की संभावना है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, जबकि शाम और रात के समय ठंडक महसूस होगी। 28 नवंबर को अधिकतम तापमान…

JP Bharat Share

धनबाद, 27 नवंबर: जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और धूप भरा रहने की संभावना है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, जबकि शाम और रात के समय ठंडक महसूस होगी।

28 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

30 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

तीनों दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। सुबह और देर रात ठंडक को देखते हुए लोगों को हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports