,

सहोदया इंटर स्कूल योग चैंपियनशिप में 20 स्कूलों के 175 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

JP Bharat Shareधनबाद: जेएनएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में सहोदया इंटर स्कूल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 CBSE संबद्ध स्कूलों के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में बांटा गया था। चारों वर्गों में समूह और व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह…

JP Bharat Share

धनबाद: जेएनएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में सहोदया इंटर स्कूल योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 CBSE संबद्ध स्कूलों के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता को अंडर-14 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में बांटा गया था। चारों वर्गों में समूह और व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

समूह प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता:

  • अंडर-14 बालक: धनबाद पब्लिक स्कूल विजेता, टाटा DAV जामाडोबा उपविजेता।
  • अंडर-19 बालक: द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी विजेता, जेएनएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता।
  • अंडर-14 बालिका: धनबाद पब्लिक स्कूल, जी आश्रम शाखा विजेता, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक शाखा उपविजेता।
  • अंडर-19 बालिका: दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता, टाटा DAV स्कूल जामाडोबा उपविजेता।

व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में रणविजय राज, युवराज गोप, गुलाम सरवर, उज्ज्वल कुमार, सार्थक मिश्रा, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजनंदनी कुमारी, विजयलक्ष्मी, सोनाक्षी कुमारी, श्रुति रंजन, अंजली कुमारी और सोनम कुमारी सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए।

कार्यक्रम में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स धनबाद की अध्यक्ष एवं DPS की प्राचार्य डॉ. सरिता सिन्हा, उपाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, सचिव रूना दूबे, हेमंत कुमार ठाकुर, डॉ. स्नेहलता और जेएनएम स्कूल के निदेशक आरएन चौबे ने विजेताओं को मेडल और कप प्रदान किए।

धनबाद जिला योग एसोसिएशन के कुसुम महतो, अरविंद कुमार, विष्णु कुमार, आलोक कुमार, कविता साव और बेबी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports