धनबाद : सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की धनबाद शाखा एवं धनबाद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रांतीय कार्यक्रम के तहत जिले के एसएसपी प्रभात कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सिविल सेवा अधिकारियों के योगदान की सराहना की। युवाओं ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
- दीपक साह (अध्यक्ष, धनबाद शाखा)
- ईशा अग्रवाल (अध्यक्ष, धनबाद शक्ति शाखा)
- नीरज अग्रवाल (प्रांतीय संयोजक)
- संजय सरावगी (सचिव, धनबाद शाखा)
- पूजा खेरीवाल (सचिव, शक्ति शाखा)
- गौरी गोयल एवं अन्य युवा सदस्य
कार्यक्रम का उद्देश्य
प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सिविल सेवा अधिकारियों के प्रति सम्मान प्रकट करना है, जो दिन-रात समाज की सेवा में लगे रहते हैं।
एसएसपी का संदेश
एसएसपी प्रभात कुमार ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें:-Dhanbad तेलीपाड़ा में बनेगा आधुनिक पार्क, जल्द मिलेगी नई सौगात
















