,

श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ मैथन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, खिलाड़ियों ने दिखाई संवेदनशीलता

JP Bharat Shareमैथन (धनबाद): धनबाद के Maithon स्थित संजय चौक, बालाजी धाम के समीप आयोजित शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल भावना के साथ मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई, जहां उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के डैम हादसे में जान गंवाने वाले…

JP Bharat Share

मैथन (धनबाद):

धनबाद के Maithon स्थित संजय चौक, बालाजी धाम के समीप आयोजित शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल भावना के साथ मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई, जहां उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के डैम हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत माँ और उनके मासूम बच्चे सहित सभी मृतकों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए और दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मैथन थाना प्रभारी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलित किया। समाजसेवी संजय महतो उर्फ महाकाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि श्रद्धा-दीप पूरी रात जलते रहेंगे, जो पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक बनेंगे।

आयोजक रंजीत महतो ने बताया कि खेल के उत्साह से पहले समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

श्रद्धांजलि सभा के बाद शुरू हुए इस भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम के लिए ₹8000 और उपविजेता टीम के लिए ₹5000 के साथ ट्रॉफी रखी गई है।

मैदान में उमड़ी भारी भीड़ ने जहां क्रिकेट के रोमांच का आनंद लिया, वहीं हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देकर मानवता का भी परिचय दिया। इस पहल की स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports