,

धनबाद में जनता दरबार आयोजित, डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन ने सुनीं आम लोगों की शिकायतें

JP Bharat Shareधनबाद में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस जनता दरबार में डीआरडीबी के निदेशक राजीव रंजन ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना…

JP Bharat Share

धनबाद में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस जनता दरबार में डीआरडीबी के निदेशक राजीव रंजन ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों—लोदना, कतरासगढ़, बाघमारा, कोयलानगर, धनबाद, हीरापुर, तोपचांची, झरिया, सुदामडीह, दामोदरपुर, धनसार, बरवाअड्डा, चिरकुंडा और बैंक मोड़ सहित कई इलाकों से लोग पहुंचे।

इस दौरान नागरिकों ने होल्डिंग टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस, खतियान सुधार, नल-जल योजना, कमर्शियल वाहन को प्राइवेट करने, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद, धमकी, लोन और नियोजन जैसे कई मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

निदेशक डीआरडीबी ने सभी आवेदनों पर शीघ्र जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई कर जल्द निष्पादन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports