धनबाद स्थित IIT (ISM) Dhanbad ने अपने कैंपस में 1.5 मेगावाट क्षमता का ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट शुरू कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
यह सोलर प्लांट कैंपस के सबस्टेशन-4 (हेल्थ सेंटर के सामने) स्थापित किया गया है, जिससे संस्थान को अब सस्ती और पर्यावरण अनुकूल बिजली उपलब्ध होगी।
इस परियोजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक भगत ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा और NIT Durgapur के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस सोलर प्लांट की कुल क्षमता 1500 किलोवाट (AC) और 1854 किलोवाट पीक (kWp) है। इसके माध्यम से कैंपस की बिजली जरूरत का बड़ा हिस्सा अब सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा, जिससे न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह प्रोजेक्ट डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के सभी चरणों को पूरा करते हुए तैयार किया गया है।
संस्थान ने इस पहल के जरिए साफ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। भविष्य में भी ऐसे हरित और सतत विकास से जुड़े कदम उठाने की योजना है।
















