,

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में एग्जीक्यूटिव एमबीए में नामांकन शुरू, 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

JP Bharat Shareधनबाद : Indian Institute of Technology (ISM) Dhanbad के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा वर्ष 2026-28 सत्र के लिए एग्जीक्यूटिव MBA कार्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर Prof. Rashmi Singh ने बताया कि…

JP Bharat Share

धनबाद : Indian Institute of Technology (ISM) Dhanbad के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा वर्ष 2026-28 सत्र के लिए एग्जीक्यूटिव MBA कार्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर Prof. Rashmi Singh ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन लिखित प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि ऑनलाइन इंटरव्यू 16 और 17 जून को होंगे। चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट 3 जुलाई को संस्थान की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं, चयनित छात्रों का नामांकन 6 से 13 जुलाई 2026 तक पूरा कराया जाएगा।

यह दो वर्षीय Executive MBA कार्यक्रम चार सेमेस्टर में संचालित होगा। कक्षाएं बुधवार से रविवार तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, ताकि नौकरी कर रहे प्रोफेशनल्स भी आसानी से इसमें भाग ले सकें। मिड सेमेस्टर और एंड सेमेस्टर परीक्षाएं धनबाद के साथ-साथ कोलकाता और दिल्ली एक्सटेंशन सेंटर में ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी।

कार्यक्रम में इंटरनेशनल बिजनेस, बिजनेस एनालिटिक्स, डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग, एचआर मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एवं इनोवेशन जैसे आधुनिक विषयों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे।

संस्थान के अनुसार आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं SC/ST एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंक की छूट दी गई है। साथ ही कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना भी जरूरी होगा।

कार्यक्रम की कुल फीस 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसे सेमेस्टर के आधार पर जमा करना होगा। संस्थान ने बताया कि इस कोर्स में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं। वर्तमान में इस कार्यक्रम में कोल इंडिया, SBI, टाटा स्टील, NTPC, Infosys, ONGC और भारतीय रेलवे समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports