,

धनबाद में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटांड धनबाद में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस रोजगार कैंप में जिले और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटांड धनबाद में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस रोजगार कैंप में जिले और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भर्ती कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। रोजगार पाने की उम्मीद के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना और निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कैंप के दौरान कई योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया, जबकि आगे की प्रक्रिया की जानकारी संबंधित कंपनियों द्वारा दी जाएगी।

नियोजनालय पदाधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे रोजगार मेलों और भर्ती कैंपों में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और उनका भविष्य मजबूत हो सके।

इस रोजगार शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे कैंप से स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर मिलने में मदद मिलती है और उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports