,

भूली बी ब्लॉक हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, मानसिक रूप से बीमार युवक हिरासत में

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के भूली बी ब्लॉक स्थित Hanuman Temple Bhuli B Block में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखा। घटना के बाद इलाके में तनाव और नाराजगी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के लिए…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के भूली बी ब्लॉक स्थित Hanuman Temple Bhuli B Block में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित अवस्था में देखा। घटना के बाद इलाके में तनाव और नाराजगी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। इसी दौरान मंदिर के पास मौजूद एक युवक से पूछताछ की गई, जिसमें उसने प्रतिमा तोड़ने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक को पकड़कर मंदिर परिसर के पास एक खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई। युवक की पहचान भूली पंचवटी निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज रांची के मानसिक आरोग्यशाला में भी कराया जा चुका है।

मंदिर के पुरोहित ने आरोप लगाया कि रविंद्र कुमार पहले भी कई बार मंदिर में घुसकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप भी लग चुके हैं। घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से युवक को किसी मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

स्थानीय लोगों ने मंदिर में नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराने की भी मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports