,

25 बैशाख पर धनबाद में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित, बंगाली समाज में खुशी की लहर

JP Bharat Shareधनबाद : 25 बैशाख के पावन अवसर पर महान कवि, साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता Rabindranath Tagore की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर Jharkhand Bangla Bhasha Unnayan Samiti और BCCL की पहल पर जगजीवन नगर में कविगुरु की प्रतिमा स्थापित की गई। इस ऐतिहासिक पहल को…

JP Bharat Share

धनबाद : 25 बैशाख के पावन अवसर पर महान कवि, साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता Rabindranath Tagore की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर Jharkhand Bangla Bhasha Unnayan Samiti और BCCL की पहल पर जगजीवन नगर में कविगुरु की प्रतिमा स्थापित की गई।

इस ऐतिहासिक पहल को साकार करने में लगभग दो वर्षों की लगातार मेहनत लगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि बीसीसीएल के डीपी M K Ramaiya के विशेष प्रयासों और सहयोग से यह सपना पूरा हो सका। साथ ही बीसीसीएल के सीएमडी Manoj Agrawal के सहयोग के लिए भी संस्था ने आभार व्यक्त किया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान धनबाद के विभिन्न बंगाली संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन में भबानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन, पार्थ सारथी दत्ता, एस. एस. हाजरा, अशोक पाल, गोविन्दो ठाकुर, पप्पू, स्वपन और रघुनाथ रॉय समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे धनबाद के बंगाली समाज और सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व का क्षण बताया। समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी संगठनों और लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports