,

रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को मिली राहत

JP Bharat Shareरांची : Ranchi Civil Court के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Sujit Narayan Prasad ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज की कुरीतियों को मिटाने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के…

JP Bharat Share

रांची : Ranchi Civil Court के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन Sujit Narayan Prasad ने किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज की कुरीतियों को मिटाने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बैंकों ने ऋण से जुड़े मामलों के समाधान में पहल करते हुए लोगों को राहत प्रदान की।

इस अवसर पर न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि अदालत का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों को समय पर न्याय मिल सके, ताकि न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास मजबूत बना रहे।

उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए सही और पर्याप्त जांच बेहद जरूरी है। साथ ही उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को राहत और न्याय मिलेगा।

लोक अदालत के दौरान आपसी सहमति और सुलह के आधार पर कई मामलों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports