तमिलनाडु : नए मुख्यमंत्री Thalapathy Vijay ने पद संभालते ही बड़ा और सख्त फैसला लिया है। सरकार ने पूजा स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और बस स्टैंडों के पास संचालित शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
सरकार के मुताबिक, संवेदनशील स्थानों के 500 मीटर दायरे में मौजूद कुल 717 शराब की खुदरा दुकानें अगले दो सप्ताह के भीतर बंद कर दी जाएंगी। इनमें 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास, 186 दुकानें शैक्षणिक संस्थानों के निकट और 255 दुकानें बस स्टैंडों के आसपास संचालित हो रही थीं।
जानकारी के अनुसार Tamil Nadu State Marketing Corporation द्वारा पूरे राज्य में कुल 4,765 शराब दुकानें संचालित की जाती हैं। सरकार के इस फैसले को सामाजिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अहम कदम माना जा रहा है।
सरकार का कहना है कि इस निर्णय से धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक परिसरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास का माहौल बेहतर होगा तथा लोगों को राहत मिलेगी।
















